फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कुरसंडा निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव कुरसंडा निवासी दो युवकों की मंगलवार को एटा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। आनन-फानन परिजन शव लेने के लिए एटा रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुरसंडा निवासी विमल कुमार दिवाकर एटा में एक बीयर की दुकान पर सेल्समैन था। बीते शुक्रवार को वह बाइक से घर आया हुआ था। मंगलवार को वह साथी शिवम उर्फ शिवा के साथ शाक्य के साथ वापस जा रहा था। तभी छाछा और एटा के बीच ट्रक की टक्कर लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एटा क्षेत्र में हुए हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए एटा के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि विमल की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक डेढ़ माह की पुत्री भी है। हादसे के समय उसके पास दुकान के करीब 2.54 लाख रुपये भी थे। जिन्हें दुकान पर जमा करना था। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें