फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की टक्कर से ट्रॉली पलटी, बालक-गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
कासगंज में अथैया चौराहा पर सडक हादसे में मृतक महिला शिवानी का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के अथैया चौराहे के निकट मैक्स ट्रॉली में पीछे टकरा गई। दुर्घटना में पांच साल के बालक, महिला की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मृत महिला पांच माह की गर्भवती थी। हादसा रविवार सुबह आठ बजे हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव मोहिनी निवासी बुद्धसेन गल्ला मंडी में किसानों का मक्का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। तभी चाचा को देखने गांव आया नगर निवासी योगेश अपनी पत्नी शिवानी, बहन तमन्ना के साथ ट्रॉली में बैठ गया। इसी बीच गांव की मुन्नी, उसकी बेटी रुखसाना, जीशान (5), जीनत (10), परी (2.5) के साथ अमांपुर जाने के लिए बैठ गईं। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अथैया चौराहे के निकट पहुंची, तभी ट्रॉली में पीछे से मैक्स ने टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई और बैठे लोग दब गए। आसपास के लोगों ने दबे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में जीशान (5) की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवानी(26) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल योगेश, बुद्धसेन, रुखसाना, जीनत, मुन्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर घायल बुद्धसेन को अलीगढ़ रेफर कर दिया।

कासगंज में अथैया चौराहा पर सडक हादसे में मृतक मासूम बालक जीशान का फाइल फोटो।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें