जयपुर-आगरा हाईवे पर मंगलवार को महुअर पुल पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
मृतक शाहजहांपुर के रहने वाले थे, जो परिवार के साथ दर्शन करने के लिए मेहंदी बालाजी जा रहे थे। हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है।
शाहजहांपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी सुधाकर परिवार के साथ बोलेरो से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। बोलेरो में पुनीत पुत्र रामविलास, सुधाकर की पत्नी सरिता, पुत्र अंश, पुत्री वंशिका, सारथी यादव और एक अन्य युवक बैठे थे। मंगलवार सुबह जैसे ही बोलेरो थाना मलपुरा क्षेत्र के महुअर पुल पर पहुंची पेड़ से टकराते हुए गहरी खाईं में गिर गई।
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधनः प्रधानमंत्री के हाथों में बंधेगी वृंदावन की माताओं की राखी, खिलाएंगीं पेड़ा
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/raksha-bandhan-2019-widow-woman-of-vrindavan-will-tie-rakhi-to-pm-narendra-modi