फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बनी आफत, दीवार गिरने से दो की मौत

Fri, 16 Jun 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आंधी और बारिश में काफी नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा और आसपास क्षेत्रों में शुक्रवार तड़के और गुरुवार देर रात आई आंधी और बारिश में काफी नुकसान हुआ। देहात क्षेत्रों में कई जगह पेड़ गिर गए। फिरोजाबाद और आगरा में मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि आगरा में शुक्रवार को सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में जरूर कमी आई।
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के फतेहपुरसीकरी के गांव पतसाल में गुरुवार देर रात आई आंधी के दौरान एक पक्की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से किशोरी की मौत हो गई वहीं एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। फतेहपुरसीकरी कस्बा और देहात में तेज आंधी से कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। गांव में घरों पर पड़े टीनशेड और छप्पर उड़ गए। 

इधर फिरोजाबाद में सिरसागंज के गांव सलेमपुर में दीवार गिरने से अमर सिंह पुत्र सागर सिंह की मौत हो गई। इटावा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। जसराना के गांव नूरपुर में दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए हैं वहीं आंधी के कारण बिजली के तार टूटने से फॉल्ट भी हुए और आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि आगरा में तड़के बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। सुबह तापमान में कमी के बाद धूप ने भी राहत दी लेकिन दोपहर होते-होते मौसम में उमस का अहसास होने लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें