फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से शव ला रही एंबुलेंस मैक्स से भिड़ी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो की मौत

Fri, 21 Jul 2017 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
विज्ञापन
हादसों में दो लोगों की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में फतेहाबाद के पास सुबह-सुबह हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार मैक्स में एंबुलेंस की टक्कर के कारण हुआ। ये एंबुलेंस लुधियाना से शव लेकर गोरखपुर के लिए जा रही थी। हादसे के बाद शव को तुरंत दूसरी गाड़ी से गोरखपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि जसवंत नगर इटावा के रहने वाले कुछ किसान आगरा के सिकंदरा स्थित सब्जी मंडी में अरबी बेचने के लिए आए थे। ये सभी तड़के इटावा से सब्जी लेकर मैक्स गाड़ी में आए और आगरा के सब्जी को बेचा। इसके बाद ये सभी वापस लौट रहे थे। 

जब इनकी गाड़ी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद में डौकी थाना क्षेत्र के गांव नेवली के समीप थी। तभी मैक्स का एक्सल टूट गया। इसके कारण तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एंबुलेंस मैक्स में जा भिड़ी। 
विज्ञापन


अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मैक्स सवार मंशाराम निवासी जसवंतनगर इटावा की मौत हो गई। राहुल नाम के युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इंदर सिंह, नीरज, मनजीत और बिजेंद्र घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भेजा वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें