सोरों से धौलपुर डांग तक दंडवत यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का फतेहाबाद क्षेत्र में ग्रामीणों व य
फतेहाबाद। भक्ति की अटूट आस्था के साथ दो श्रद्धालु तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) से राजस्थान के धौलपुर स्थित डांग क्षेत्र स्थित बाबू महाराज के लिए दंडवत परिक्रमा यात्रा पर निकले हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया और स्थानीय इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बृहस्पतिवार को फतेहाबाद क्षेत्र के गांव शाहिदपुर निवासी नरेश और जयपाल सोरों से राजस्थान के धौलपुर स्थित डांग क्षेत्र स्थित बाबू महाराज के लिए दंडवत परिक्रमा करते हुए निकले। रास्तेभर जमीन पर लेटकर आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश से राजस्थान की इस यात्रा में उन्हें सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करना है। धूल, कंकड़ की चुनौतियों के बीच इन भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है।