फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

Fri, 08 Apr 2022 09:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

श्रद्धालु शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने आए थे। रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस घर जा रहे थे, तभी औंछा बाईपास रोड पर सुदिति ग्लोबल स्कूल के पास हादसा हो गया। 
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस से भेजते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात औंछा बाईपास मार्ग पर ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के बाद वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

 
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र कश्मीर सिंह शुक्रवार को शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। उनके साथ रिश्तेदार और ग्रामीण भी दो ट्रैक्टरों में सवार होकर आए थे। सभी लोग नेजा चढ़ाने के बाद वापस लौट रहे थे। 

शुक्रवार रात करीब आठ बजे औंछा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पलट गया। हादसे में जितेंद्र कुमार के भाई सतेंद्र कुमार (40) व अनीता (20) पुत्री नेम सिंह निवासी रठेरा की मौत हो गई। 20 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें