फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल: बुखार से तप रहे लोग, नहीं मिल पा रहा समय से इलाज

Tue, 04 Oct 2022 08:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जिला अस्पताल में पर्चा कक्ष, चिकित्सक कक्ष, दवा घर पर मरीजों की लाइनें लगी रहीं।चंदपाल न्यौलीगांव के धमेंद्र को दिमाग की समस्या होने पर मनोरोग चिकित्सक को दिखान आया था, लेकिन चिकित्सक न होने से बाहर जाने को कह दिया।
विज्ञापन
कासगंज में नवरात्र पर्व पर चामुण्डा माता मंदिर पर पूजा अर्चना करने को लगी श्रद्वालु भीड़। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में बदलते मौसम के मिजाज से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। जिला के लोग बुखार से तप रहे हैं। मरीज डेंगू के शिकार हो रहे हैं। दो लोग जांच में डेंगू संक्रमित निकल आए। वहीं, मनोरोग व ईएनटी चिकित्सक न होने से मरीजों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की कतार लगना शुरू हो गई। 787 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे। तो वहीं 217 पुराने मरीज भी इलाज के लिए आए। इससे पर्चा कक्ष, चिकित्सक कक्ष, दवा घर पर मरीजों की लाइनें लगी रहीं। महिला चिकित्सक के कक्ष पर भी भीड़ देखी गई। नए मरीजों में सबसे अधिक बुखार से पीड़ित रहे। 122 मरीजों में से 20 में मलेरिया, डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद इनके रक्त की जांच की गई। इनमें से तैयबपुर कमालपुर की उर्मिला किलोनी रफातपुर के छोटे लाल डेंगू संक्रमित निकल आए।

 इसके अलावा 39 मरीज डायरिया, 42 मरीज सांस के पहुंचे। इन मरीजों को भीड़ के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल पर तीन मरीज कान की समस्या एवं तीन मरीज मनोरोग चिकित्सक को दिखाने के लिए आए, लेकिन दोनों चिकित्सक न होने से इनको इलाज नहीं मिल सका। ऐसे मरीजों को अलीगढ़, आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ‘सर, मोहलत बढ़ा दीजिए, दीपावली हो जाएगी काली’, ताजगंज के लोगों ने आयुक्त से लगाई गुहार


ये आए मरीज

- गांव में डेंगू व बुखार का प्रकोप होने से काफी लोग बीमार है। मुझे भी बुखार आ रहा है। काफी देर से इंतजार कर रही हूं। -सुमन, तैयबपुर कमालपुर
विज्ञापन

-सर्दी खांसी का असर है। सुबह ही अस्पताल आ गया। एक घंटा हो गया। अभी नंबर नहीं आ सका है। काफी दिक्क्त हो रही है। - चंदपाल न्यौली
गांव के धमेंद्र को दिमाग की समस्या होने पर मनोरोग चिकित्सक को दिखान आया था, लेकिन चिकित्सक न होने से बाहर जाने को कह दिया। - धर्मपाल, रामनगर,
-कई दिन से कान में दिक्कत हो रही है, लेकिन अस्पताल पर चिकित्सक नहीं है। बाहर जाने की बोल दिया गया। - ऋषभ आवास विकास कॉलोनी
इस समय मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस मौसम में सावधानी रखने की आवश्यकता है। जिला में मनोरोग, ईएनटी चिकित्सक नहीं है। ऐसे चिकित्सकाें की डिमांड भेजी जा चुकी है- डा. कृष्ण अवतार, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें