फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पांच अक्तूबर को हो सकती है बूंदाबांदी, बदलने लगेगा मौसम

Tue, 04 Oct 2022 07:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के पूर्वानुमान के अनुसार पांच अक्तूबर को बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन में कड़कड़ाती धूप से गर्मी ने बेहाल कर दिया है। वहीं राहत की खबर ये है कि अब बूंदाबांदी राहत दे सकती है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार पांच अक्तूबर को बूंदाबांदी के चलते मौसम ठंडा हो सकता है। बूंदाबांदी के साथ ही गर्मी से राहत के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बीते दस दिनों से मौसम साफ है। धूप के कारण दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वहीं रात में मौसम ठंडा हो रहा है। इसी बीच कृषि विज्ञान केंद्र ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार पांच अक्तूबर को बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। बूंदाबांदी होने पर दिन में भी तापमान में गिरावट आएगी। यह बूंदाबांदी धान की फसल के लिए बेहतर रहेगी।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि पांच अक्तूबर को बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। इस संबंध में पूर्वानुमान जारी कर किसानों को अवगत करा दिया गया है। किसानों के लिए ये चिंता की बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें