फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर भी दौड़ रही मौत, कैंटर ने रिटायर्ड फौजी और अधिवक्ता को कुचला

Tue, 30 Oct 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मथुरा के टैंटीगांव में मंगलवार की शाम को करीब चार बजे एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर सुरीर के तेहरा पुल के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी और अधिवक्ता की मौत हो गई। कैंटर काफी दूर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। बाइक सवार मांट तहसील से अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर सुरीर पुलिस ने कैंटर को पकड़कर शवों को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


कोतवाली सुरीर के गांव पारसौली निवासी सुबह सिंह (47) पुत्र चंदन सिंह रिटायर्ड फौजी थे। वह अपने साथी अधिवक्ता मधसूदन वर्मा (45) पुत्र दीनानाथ के साथ मांट तहसील से लौट रहे थे। 

दोनों बाइक एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर गांव तेहरा पुल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर में फंसकर बाइक दूर तक खींची चली गई। दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। घटना देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े। सूचना पर सुरीर पुलिस पहुंची और कैंटर को चालक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


मृतक रिटायर्ड फौजी की पत्नी वर्तमान में पारसौली गांव की प्रधान हैं। दो मौतों की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। चर्चा है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची समझी साजिश है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि कैंटर को पकड़ लिया गया है। तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें