फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B.Ed Entrance Exam: बीएड प्रवेश परीक्षा में ले जानी होंगी प्रवेशपत्र की दो प्रतियां, इन बातों का भी रखें ध्यान

Mon, 12 Jun 2023 04:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मंडल में कुल 57 केंदों कुल 26,898 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आगरा में 29, फिरोजाबाद में 10, मैनपुरी में 07 और मथुरा में 11 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड की प्रवेश परीक्षा 15 जून को दो पालियाें में होगी। प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेशपत्र की दो प्रतियां ले जानी होंगी। एक प्रति कक्ष में पहली पाली के दौरान कक्ष निरीक्षक को जमा करानी होगी। प्रवेशपत्र की दूसरी प्रति काउंसिलिंग के लिए सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन


बीएड की प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से कराई जा रही है। नोडल केंद्र डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रो. शरदचंद्र उपाध्याय ने बताया कि मंडल में कुल 57 केंदों कुल 26,898 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आगरा में 29, फिरोजाबाद में 10, मैनपुरी में 07 और मथुरा में 11 केंद्र बनाए गए हैं।

अभ्यर्थियों को दी जाने वाली ओएमआर शीट तीन प्रतियाें में होगी। इसमें एक मूल प्रति और दो कार्बन प्रतियां होंगी। अंतिम प्रति अभ्यर्थी को दी जाएगी। बाकी की दो प्रतियां अलग-अलग लिफाफे में रखी जाएंगी।
विज्ञापन


पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक उपस्थिति परीक्षा के दौरान सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें