फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दो साथी पार कर रहे थे झरना नाला, टूट गई रस्सी और बह गए दोनों ; एक को बचाया गया... दूसरे की तलाश जारी

Wed, 02 Oct 2024 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में दो साथी झरना नाला पार कर रहे थे। बीच में पहुंचने पर रस्सी टूट गई। दोनों तेज बहाव में बहने लगे। लोगों ने एक को बचाया। दूसरे की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
इसी झरना नाला को पार करते समय दो युवक बहे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को दो युवक झरना नाला में बह गए। लोगों ने देखा तो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने एक युवक को किसी तरह बचा लिया। दूसरे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन

  
घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर के जंगल की है। यहां पंचमुखी मंदिर के पास झरना नाला है। नगला मोठ गांव के रहने वाला संजूनाथ (30) साथी राजेश के साथ खेत पर काम कर रही पत्नी मीना को खाना देने जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाले झरना नाला को दोनों रस्सी के सहारे पार कर रहे थे। 

Trending Videos

बीच नाला में पहुंचने पर रस्सी टूट गई। बहाव तेज होने पर दोनों बह गए। संजू की पत्नी ने देखा तो शोर मचाया। वह भी बिना कुछ सोचे दोनों को बचाने के लिए नाला में कूद गई। उसने आसपास मौजूद लोगों की मदद से राजेश को बाहर निकाल लिया। लेकिन, संजू तेज बहाव में बह गया। 
विज्ञापन

सूचना मिली तो एसडीएम संगम लाल गुप्ता, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसका कहीं पता नहीं चल सका।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें