फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उमस भरी गर्मी से दो बच्चे स्कूलों में हुए बेहोश

Thu, 25 Jul 2024 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसका असर बड़े-छोटे सभी लोगों पर पड़ रहा है। खास कर बच्चे इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को अलग-अलग परिषदीय स्कूलों के दो बच्चे उमस भरी गर्मी के प्रभाव से बेहोश हो गए। शिक्षकों की कोशिशों के बाद दोनों बच्चों को होश आ सका। स्कूल में बच्चों के बेहोश होने की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस समय वातावरण में उमस भरी गर्मी है। करीब एक पखवाड़े से जिले में ठीक से बारिश भी नहीं हुई। महज कुछ मिनट होने वाली क्षणिक बारिश या बूंदाबांदी से गर्मी के साथ उमस भी बढ़ जाती है। साथ ही बिजली की आपूर्ति भी सामान्य नहीं रहने से लोगों का परेशानी और बढ़ती है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। जिसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। सोरों विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुडगुड़ी में बुधवार को एक बालक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी मिलते ही विद्यालय में खलबली मच गई। इसी तरह सिढ़पुरा के प्राथमिक विद्यालय सुनहरा में एक बालिका अकस्मात बेहोश हो गई। बच्चों के बेहोश होने पर स्कूलों के शिक्षकों ने उनको होश में लाने के लिए उनके चेहरे पर पानी का छिड़काव किया। इसके साथ ही उन्हें हाथ के पंखे से हवा की गई। काफी प्रयास के बाद बच्चों को होश आ सका। बच्चों के बेहोश होने की सूचना उनके अभिभावकों को भी दी गई। बच्चों के बेहोश होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीईओ सिढ़पुरा राजकुमार ने बताया कि स्कूल में बालिका गर्मी से बेहोश हो गई थी। बालिका को पानी पिलाकर होश में लाया गया। बालिका अब स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें