फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीच सड़क कार छोड़ गंगा नहाने गया श्रद्धालु, लगा जाम

Thu, 25 Jul 2024 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के मुख्य बाजार में बुधवार की सुबह एक श्रद्धालु अपनी कार को बीच सड़क पर खड़ी कर गंगाघाट की ओर चला गया और गंगा स्नान व अन्य जरूरी कार्य करने में व्यस्त हो गया। इससे रास्ता बाधित होने से लंबा जाम लग गया। दो स्कूली बसों सहित अनेक वाहन जाम में फंंस गए। यह स्थिति करीब तीन घंटे रही। बसों के नहीं निकल पाने से बच्चे रास्ते से ही घर लौट गए। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने कार के मालिक को तलाशा। उसका चालान कर माफीनामा लिखवाया। दरअसल घटनाक्रम बुधवार को सुबह के समय है। एक श्रद्धालु अपनी कार तीर्थनगरी के मुख्य बाजार स्थित बीच सड़क पर खड़ी कर गंगा स्नान करने के लिए चला गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा। इस दौरान वहां आवागमन थम गया। जाम लगने से वाहन भी फंसने लगे। इनमें छोटे-बड़े वाहन शामिल थे। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही दो बसें भी जाम फंस गईं। दो घंटे से अधिक समय बीत गया। इस बीच पुलिस को जाम लगने की जानकारी दी गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने खासी कवायद कर कार खड़ी करने वाले श्रद्धालु को तलाशा। उसे तत्काल कार हटाने के लिए कहा गया। साथ उसका चालान किया गया। उससे माफीनामा लिखवाया गया। करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। जाम से परेशान लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं, स्कूल बसों के जाम से नहीं निकल पाने के कारण विलंब होने के चलते सभी बच्चे रास्ते से ही अपने-अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें