फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में दर्दनाक हादसा...मछली पकड़ने उतरे दो किशोर नहर में डूबे; दो दिन बाद मिले शव

Fri, 19 Jun 2026 01:01 PM IST
Dhirendra Singh प्रदीप कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ततारपुर बांध के पास नहर के गहरे कुंड में डूबने से 12 और 16 वर्ष के दो बच्चों की मौत हो गई। आशंका है कि दोनों मछली पकड़ने आए थे और एक को बचाने के प्रयास में दोनों गहरे पानी में समा गए।
 
विज्ञापन
दो किशोरों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में ततारपुर बांध के पास  हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां ततारपुर बांध के पास नहर के एक गहरे कुंड में डूबने से दो किशोर बच्चों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे मछली पकड़ने के लिए नहर में उतरे थे और गहरे पानी की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


 

 यह घटना ततारपुर बांध के निकट हुई, जहां नहर में करीब 15 से 20 फीट गहरा एक कुंड है। स्थानीय लोगों से सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर में दो शव पानी में पड़े हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों बच्चे संभवतः मछली पकड़ने आए थे। इस दौरान, एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी पानी में कूद गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों ही गहरे पानी में समा गए और उनकी मृत्यु हो गई।

घटनास्थल से बरामद किए गए दोनों बच्चों के शव लगभग दो दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। उनके शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले हैं, जिससे डूबने से मौत की आशंका पुष्ट होती है। मृतक बड़े बच्चे के दाहिने हाथ में मछली पकड़ने का कांटा मिला है, वहीं पास में एक हरे रंग की स्ट्रिंग कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दोनों बच्चों की शिनाख्त के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को मिले हुलिए के अनुसार, बड़े बच्चे की उम्र लगभग 16 वर्ष है। वह सांवले रंग का है, जिसने काली-सफेद चेक की शर्ट और बेल्ट लगी काली जींस पहनी हुई थी। उसकी जेब से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। उसने कान में पीले रंग की धातु की बाली भी पहन रखी थी। दूसरे बच्चे की उम्र लगभग 12 वर्ष बताई जा रही है, वह भी सांवले रंग का है और उसने हरे रंग की पूरी आस्तीन की शर्ट व काले रंग का पेंट पहना हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें