स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बांटी दवाइयां
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों की टीम ने पहुंची गांव
जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक परिहार, बीपीएम सतेंद्र पाल सिंह चिकित्सकों की टीम लेकर गांव में पहुंचे। मृत बच्चों के परिवारीजनों व अन्य ग्रामीणों की मलेरिया, कोविड-19 समेत अन्य जांच की। गांव में फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। गांव में शिविर लगाकर करीब 200 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं वितरित की गईं। डॉ. अभिषेक परिहार ने बताया कि गांव में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उक्त संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
खाने की नली चोक होने से मौत की आशंका
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक एक बच्चे को उल्टियां हो रही थीं, आशंका है कि खाने की नली चोक होने से बच्चे की मौत हुई। पानी के नमूने की जांच और बाकी जांचों के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगा दी गई है, जो सात दिन तक कैंप करेगी।