फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फायरिंग कर दो भैंस लादकर ले गए बदमाश, पीड़ित का आरोप- पीआरवी ने नहीं किया पीछा

Fri, 18 Dec 2020 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना सदर के मधु नगर में बुधवार रात को मेटाडोर सवार बदमाशों ने दूध व्यवसायी के बाडे़ से दो भैंस को लाद लिया। व्यवसायी के परिजनों के पीछा करने पर फायरिंग करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में पीआरवी भी मिली, लेकिन बदमाशों का पीछा नहीं किया। वह खुद ही पीछा करते रहे। रास्ते में दूसरे थाने की पुलिस मिल गई, लेकिन वह भी बदमाशों को नहीं पकड़ सकी। पीड़ित ने थाना में तहरीर दी है।  
विज्ञापन

 
मधु नगर स्थित फूलबाग निवासी श्रीभगवान का घर के सामने ही पशुओं का बाड़ा है। बाड़े में दस भैंस बंधी हुई थीं। श्रीभगवान सिंह के बेटे शेर सिंह ने बताया कि बुधवार रात को तकरीबन दो बजे पांच-छह बदमाश मैक्स गाड़ी लेकर आए। गाड़ी को रैंप से लगाकर एक भैंस को लाद लिया। दूसरी भैंस को खोलकर लादने लगे। 


भैंसों की आवाज सुनकर घर के बरामदे में सो रहे पिता श्रीभगवान जाग गए। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर बाहर खड़ा बदमाश छिप गया। दूसरा बदमाश अंदर से भैंस लेकर आया। बदमाशों ने दूसरी भैंस लाद ली। इस पर परिजन बदमाशों के पीछे दौड़ने लगे। मगर, बदमाशों ने फायरिंग कर दी। शेर सिंह और उनके बेटे सौरभ पर फायर कर दिया। वह बच गए। बदमाश गाड़ी लेकर मधु नगर चौराहे की तरफ भाग गए।
विज्ञापन


शेर सिंह आदि ने भी गाड़ी से पीछा किया। सेवला सराय पर गाड़ी खड़ी मिली, लेकिन उन्हें देखकर बदमाश भागने लगे। रोहता नहर से बदमाशों ने गाड़ी को वापस टर्न ले लिया। शेर सिंह का आरोप है कि चौराहे पर पीआरवी भी मिली। पुलिस से बदमाशों का पीछा करने के लिए कहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। इस पर वह खुद ही पीछा करते रहे। बाद में एक और पुलिस की जीप मिली। मगर, पुलिस बदमाशों की गाड़ी को रोक नहीं सकी। बदमाश गाड़ी लेकर बमरौली अहीर की तरफ जखौदा होते हुए जारुआ कटरा होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें