सब्जी बेचकर गुजारा कर रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मंगलवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई एक ही बाइक से मंडी सब्जी लेने जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना जलेसर सादाबाद रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अनिल कुमार (26) और धर्मेंद्र (23) पुत्रगण किशनपाल निवासी रूधावल थाना सहपऊ जिला हाथरस को रौंद दिया।
चिंताजनकः 14 दिन में 20 संक्रमितों की मौत, मृतकों में 85 प्रतिशत बुजुर्ग
अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर भर्ती कराया गया। यहां पर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय धर्मेंद्र की रास्ते में ही मौत हो गई।