फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की तराई के दौरान दीवार गिरी, दो भाइयों की मौत

Mon, 06 Jul 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव मड़ई में निर्माणाधीन मकान की दीवार तराई करने के दौरान अचानक गिर गई। इसके नीचे दबने से दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे के दौरान दंपती और मिस्त्री बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
थाना नगला खंगर के मड़ई गांव निवासी कोमल सिंह पुत्र वीरी सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार सुबह कोमल सिंह अपने छोटे भाई सुरेशचंद्र उर्फ सांवल कुमार एवं माता-पिता मिस्त्री के साथ मकान में बनाई गई दीवर की पानी से तराई कर रहे थे। 


अन्य परिजन बाल-बाल बचे 

इस दौरान यकायक दीवार भर-भराकर गिर गई और कोमल सिंह एवं छोटा भाई सुरेश चंद्र उर्फ सांवल कुमार दीवार के मलबे में दब गए। हादसे के होते ही वीरी सिंह, उनकी पत्नी भूरी देवी एवं राजमिस्त्री अभीर सिंह ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में लोगों ने मलबे में से कोमल और सुरेश को बाहर निकाला और चिकित्सक के पास ले गए। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ नगला खंगर मुकेश कुमार ने बताया कि कोमल सिंह (35) एवं सुरेशचंद्र उर्फ सांवल कुमार (22) दोनों सगे भाई थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। 

शादीशुदा था कोमल

कोमल सिंह (35) पुत्र वीरी सिंह के छोटे भाई रामबाबू ने बताया कि कोमल की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं था। वहीं सुरेशचंद्र उर्फ सांवल कुमार अभी पढ़ाई कर रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। रामबाबू ने बताया कि वे पांच भाई थे। इसमें सबसे बड़े कोमल सिंह एवं सबसे छोटे सुरेशचंद्र थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें