कोरोना वायरस को जउ़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री के आह्वान पर रेवाड़ी जिला के दर्जनों युवाओं ने कोविड हरियाणा डॉट इन पर अपना पंजीकरण कराया है। ये कोरोना संघर्ष सैनानी कोरोना के खिलाफ संघर्ष में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये सैनानी नागरिक अस्पताल से लेकर श्रमिकों को भोजन वितरण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दर्जनों कोविड संघर्ष के सैनानी ऐसे हैं जो प्रशासन के बुलावे पर अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। रेवाड़ी निवासी रमेश वशिष्ठ, साहरनवास निवासी जितेश अग्रव्राल व कापड़ीवास निवासी खुशवंत शर्मा ने बताया कि कोरोना की लड़ाई में अपनी सेवाएं देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर कोविड हरियाणा डॉट इन पर अपना पंजीकरण कराया है। हालांकिि उनके पास प्रशासन की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है। इसके बाद भी वे लोगों की सेेवाएं कर रहे हैं।