फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: देवी मंदिर से लौट रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

Thu, 14 Apr 2022 11:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

नगला बहशन के पास गांव अगरापुर निवासी दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों के बीच भाई से बढ़कर दोस्ती थी, वहीं हादसे में दो साथियों को खोने के बाद घायल विवेक भी गुमसुम है। 
विज्ञापन
मृतक कन्हैया और आनंद के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला बहशन के पास बुधवार रात तीन युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों जसवंतनगर में नेजा चढ़ाने के बाद घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अगरापुर निवासी विजयपाल बुधवार की शाम नेजा चढ़ाने के लिए परिजनों व ग्रामीणों के साथ जनपद इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र के ब्रह्माणि देवी मंदिर गए थे। नेजा चढ़ाने के बाद रात को सभी वापस लौट रहे थे। गांव निवासी 23 वर्षीय आनंद कुमार, 25 वर्षीय कन्हैया यादव बुलट से गांव के लिए लौट रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में करहल-घिरोर मार्ग पर गांव बहशन के पास पहुंची, तभी गांव निवासी विवेक यादव को देखकर दोनों रुक गए। 

सड़क किनारे खड़े थे तीनों दोस्त 

तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बात कर ही रहे थे, तभी मार्ग से गुजर रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आनंद कुमार और कन्हैया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विवेक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज सैफई भेजा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन

गांव अगरापुर निवासी आनंद कुमार और कन्हैया एक ही गांव के थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच भाइयों की तरह ही दोस्ती थी, वहीं गांव का रहने वाला विवेक भी दोनों का करीबी साथी था। हादसे में दो साथियों को खोने के बाद विवेक गुमसुम है। उधर हादसे के बाद मृतकों के घर में मातम पसर गया। 

दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस ने कब्जे में लिए

करहल घिरोर मार्ग पर गांव बहशन के पास कार की टक्कर लगने से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जा में ले लिया। टक्कर मारने वाली कार को भी थाने में खड़ा कराया है। पुलिस अब कार के चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें