फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात टेंपो के टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

Sat, 09 Mar 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नदरई मार्ग पर टेंपो की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एक मोटरसाइकिल पर लक्ष्य (17) पुत्र दर्पण माहेश्वरी निवासी ग्राम नदरई अपने दोस्त आशीष (16) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम नगला कलेक्टर थाना सिढ़पुरा ग्राम नदरई के साथ कासगंज की ओर जा रहा था। रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने काली नदी के पार करते ही उनकी बाइक को अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया । हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाने के दौरान सिकंद्राराऊ के पास पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस दे द्वारा देर रात पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।इन्सपेक्टर सुधीर कुमार ने बताया परिवार के घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए ले गए।देर रात जानकारी मिलने पर पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें