फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डग्गामार बस ने बाइक में मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार

Mon, 31 Jul 2023 02:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में डग्गामार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बुआ-भतीजे की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी करके फरार हो गया।
विज्ञापन
Agra News: डग्गामार बस ने बाइक में मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बुआ-भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के खैराती टोला के पास हुई। थाना क्षेत्र के ही करवना गांव निवासी किशोर अपनी बुआ को लेकर आगरा शहर आ रहा था। खैराती टोला के पास तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे बुआ-भतीजा वहीं गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ेंः-  UP: देवर ने नहाते समय भाभी के साथ किया ऐसा घिनौना कांड, सह ना पाई वो, पति ने दिया भाई का साथ,
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजन से संपर्क करके सूचना दी। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें