फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के भाई को छेड़छाड़ में फंसाने को रची साजिश, फोन कॉल से खुल गई पोल

Thu, 09 Aug 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा में हार्डवेयर कारोबारी से बदला लेने के लिए एक युवक ने उसके भाई को छेड़छाड़ में फंसाने की साजिश की। अपने एक साथी और मित्र युवती की मदद ली। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस कारोबारी के भाई के घर पहुंच गई। हालांकि परिजनों ने युवक और उसकी मित्र युवती के बीच हुई बातचीत की ऑडियो हासिल कर ली। इससे पूरे खेल का पर्दाफाश हो गया। 

कारोबारी की बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। वो घर के पास ही कोचिंग पढ़ने जाती है। आरोप है कि चार अगस्त को कोचिंग के बाहर एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। एक सहपाठी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई लगा दी। 
विज्ञापन

बदला को रची साजिश

मामले की शिकायत कारोबारी ने थाना न्यू आगरा में की। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। मगर, आरोपी के परिजनों ने माफी मंगवा दी। माफीनामा लिखने पर कारोबारी ने शिकायत वापस ले ली। 

मगर, थाने में बंद रहने की वजह से युवक रंजिश मान बैठा था। उसने अपने साथी के साथ कारोबारी के भाई को छेड़छाड़ में फंसाने का षड्यंत्र किया। एक महिला मित्र को शामिल किया। 

मंगलवार को तीनों ने फोन पर बातचीत की। जिस रास्ते से कारोबारी के भाई को जाना था, तीनों वहीं अलग-अलग खड़े हो गए। जब कारोबारी का भाई निकला तो युवती ने शोर मचा दिया। लेकिन कारोबारी का भाई रुका नहीं। 
विज्ञापन

ऑडियो से खुली पोल

बाद में युवती ने 100 नंबर पर सूचना दी कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। इस पर पुलिस कारोबारी के घर पहुंच गई। वहां कारोबारी का भाई नहीं मिला। पुलिस ने युवती की शिकायत के बारे में बताया।

कारोबारी और उनके भाई ने एक परिचित की मदद से युवती और दोनों युवकों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो हासिल कर लिया। वो पुलिस को सौंपा। पुलिस ने जांच की। इसमें युवती युवकों से बात करती सुनी जा सकती है। 

पुलिस ने युवती और युवक को हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी भाग गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तीनों ने कारोबारी से समझौते के नाम पर 60 हजार रुपये वसूलने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें