फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने खाते से निकाले गए 2.50 लाख रुपये कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ऑनलाइन ठगी के मामले में शनिवार को साइबर सेल की टीम ने आवदेक के खाते से निकाली गई 2.50 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई। भोगांव के गांव छाछा निवासी पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

गुलफाम ने 16 दिसंबर 2021 को एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा फोन किया गया और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं देने की बात कहते हुए धोखाधड़ी से 2,54567 रुपये खाते से निकाल लिए। एसपी ने साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टीम के एक्सपर्ट विजय सिंह, सरयू कुमार, महीपाल, मनोज कुमार ने जांच शुरू कर दी। गुलफाम के खाते से निकाले गए करीब 2.50 लाख रुपये टीम द्वारा ट्रैस कर लिए गए। शनिवार को धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें