फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चंबल नदी में तीन दिन में दो घड़ियालों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

Tue, 07 Apr 2020 07:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चंबल नदी में मृत मिला घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र में घड़ियालों का घर कहलाने वाली चंबल नदी में इन दिनों इस जलीय जंतु की जान मुसीबत में है। जैतपुर के बाद अब पिनाहट घाट के समीप घड़ियाल मृत मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


जैतपुर क्षेत्र के मऊ की मढै़या के बाद मंगलवार को पिनाहट के मनिया तीर में मादा घड़ियाल मृत मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद डीएफओ और वार्डन मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने मृत घड़ियाल का पोस्टमार्टम कराया।

तीन दिन में दो घड़ियालों की मौत हो चुकी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोई विशेष रोग से पीड़ित होने जैसी जानकारी भी घड़ियाल के शव से प्राप्त नहीं हुई। घड़ियाल करीब चार से पांच दिन पूर्व मरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं

चंबल सेन्च्युरी के वार्डन दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि मौत की कोई वजह ज्ञात नहीं हो सकी है। घड़ियाल के अंगों के सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली और भोपाल लैब में भेजे जाएंगे। रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि घड़ियालों की मौत के बाद चंबल क्षेत्र में हाई अलर्ट के साथ वन विभाग ने गश्त तेज कर दी है।  

12 साल पहले 100 घड़ियालों की हुई थी मौत

वर्ष 2008 में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बहने वाली चंबल में 100 से ज्यादा घड़ियालों की मौत हुई थी। फर्क सिर्फ इतना है कि तब सर्दी के सीजन में घड़ियाल मरे थे। 

अब गर्मी की शुरूआत में दो मौतें हुई है। उस घड़ियालों की मौत का राज जानने के लिए विदेशी विशेषज्ञ बुलाने पड़े थे। माना गया था कि लिवर सिरोसिस नामक बीमारी से घड़ियालों की मौत हुई।          
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें