फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वायरल वीडियो मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2023 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव नगला कोठी में खेत में भैंस जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। वही फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोरन सिंह और देवेंद्र निवासी नगला कोठी को एक तमंचा, कारतूसों सहित गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि दोनों पक्षों से मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द गिरफ्तार कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें