फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 19 Mar 2023 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर/एटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फंदा लगाकर शुक्रवार की शाम जान दे दी। पत्नी ने जेठ और जेठानी की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। जबकि मां ने पुलिस को लिखित में दिया है कि बेटा बीमारी से तनाव में था, इसकी वजह से खुदकुशी की है।
विज्ञापन



गांव पटना निवासी गजेंद्र पाल सिंह (22) ने घर पर ही पंखा के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मृतक की मां शकुंतला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम बेटे को कमरे में फंदे पर लटका देखा था। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से तोड़ा गया और बाहर निकालकर डॉक्टर को दिखाया। यहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। जबकि पुत्रवधू गीता देवी अपने मायके चार दिन पहले ही गई थी। कहा कि बेटा बीमारी के चलते तनाव में रहता था और शादी से पहले भी खुदकुशी का प्रयास किया था।

वहीं दूसरी ओर पत्नी गीता देवी का आरोप है कि जेठ और जेठानी पति को प्रताड़ित करते आ रहे थे ताकि संपत्ति को हड़पा जा सके। जबकि ससुर दरियाब सिंह व साले जितेंद्र निवासी नबावपुर थाना हसायन जिला हाथरस ने हत्या करने तक का आरोप लगा दिया। बताया कि बेटी की शादी अप्रैल 2022 में थी। तभी बेटी ने बताया कि पति को बहुत परेशान किया जाता है। दामाद की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया गया है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक बीमारी से परेशान था, इसके चलते फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मां ने लिखित में सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें