फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अवनीश यादव हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में दबोचे गए दो शूटर; एक के पैर में लगी गोली

Wed, 03 Jun 2026 01:13 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के जैतपुर क्षेत्र में पूर्व प्रधान अवनीश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस का कहना है कि वारदात चुनावी रंजिश से जुड़ी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में चुनावी रंजिश पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर जैतपुर थाना क्षेत्र के प्यारम्पुरा गांव में सोमवार रात कोर्ट में गवाही देकर लौट रहे दो सगे भाइयों, पूर्व प्रधान अवनीश यादव और उपेंद्र यादव पर कार व बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में पूर्व प्रधान अवनीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई उपेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के इस मामले का खुलासा किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अभियुक्तों, कृष्णा यादव और शिव प्रताप उर्फ गेंदा को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिव प्रताप उर्फ गेंदा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए बदमाशों ने पूर्व प्रधान अवनीश यादव की हत्या को अंजाम देने के बाद दरोगा की सरकारी रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। यह घटना चुनावी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि अन्य संलिप्त अपराधियों का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें