फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पीजी मैनेजर: 11वीं के दो छात्रों को बेल्ट से पिटा, चीखे तो ठूंसा मुंह में कपड़ा; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Tue, 15 Oct 2024 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पीजी मैनेजर ने किराये के विवाद में दो छात्रों से हैवानियत की हदों को पार कर दिया। दोनों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। चीखने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
बेरहम पीजी मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोशल मीडिया पर सोमवार को दो छात्रों की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर एक युवक बेल्ट से पिटाई कर रहा है। बताया गया कि न्यू आगरा क्षेत्र के पीजी में किराये की रकम पर विवाद के बाद मैनेजर ने छात्र और उसके दोस्त को पीटा। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने दोनों को बुलाया है।
विज्ञापन




 

निधाैली कला, एटा निवासी शिवम डेढ़ साल पहले पढ़ाई के लिए आगरा आया था। वह 11वीं में है। न्यू आगरा स्थित एक पीजी में रह रहा था। घटना एक महीने पहले की है। पीजी के मैनेजर ने अपने साथियों को बुलाया। शिवम और उसके एक अन्य दोस्त को बंधक बना लिया। दोनों के मुंह में कपड़े ठूंस दिए।

इसके बाद मैनेजर ने दोनों की बेल्ट से पिटाई की। पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। इसमें नजर आ रहा है कि मैनेजर एक के बाद एक कई बार दोनों छात्रों को बेल्ट से मारा। आरोपियों ने छात्रों को धमकी दी। कहा पुलिस से शिकायत पर जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इससे छात्र कमरा खाली कर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रों को बुलाया गया है। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें