आगरा। पानी की लाइन में लीकेज ठीक करने के नाम पर दो दिन से जल संकट झेल रहे अलबतिया व आसपास के करीब बीस हजार लोगों को सोमवार रात पानी नसीब हुआ। शनिवार शाम से अलबतिया, बालाजीपुरम, जवाहरपुरम, नीलगिरी, अवधपुरी, जोरावर नगर के करीब बीस हजार लोगों को पानी नहीं मिल रहा था। लोगों की शिकायत थी कि जलकल के स्थानीय जेई कॉल भी नहीं उठा रहे थे। जीएम जलकल ने बताया कि गंगाजल की पानी की सप्लाई में लीकेज की वजह से आपूर्ति बाधित थी। सोमवार को पानी की आपूर्ति सुचारू हो गई।