फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा सांसद पर हैं दस मुकदमे, इलाहाबाद की स्पेशल कोर्ट में अब चलेगा केस

Thu, 04 Oct 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ताजनगरी के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में 25 मुकदमे चल रहे हैं। इसका पता इन मुकदमों की सूची तैयार करने पर चला है। यह सूची इलाहाबाद में गठित विशेष अदालत को भेजी गई है। इसी कोर्ट में इन मुकदमों की तेजी से सुनवाई की जानी है।

विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा केस एससी आयोग के अध्यक्ष और सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ हैं। इनकी संख्या दस है। उन पर ज्यादातर मुकदमे तब के हैं जब भाजपा केंद्र और प्रदेश में विपक्ष में थी। इन मुकदमों में निषेधाज्ञा उल्लंघन के भी हैं। आधे से ज्यादा मुकदमे रेल ट्रैक बाधित करने के हैं। 

एक केस लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का है। फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। पूर्व मंत्री चौधरी बशीर और पूर्व विधायक जुल्फिकार अली भुट्टों के खिलाफ भी केस हैं। अन्य नेताओं में ब्रजेश चाहर, भवानी सिंह, अनिल कुमार चौधरी, शिव कुमार राजौरा हैं। 
विज्ञापन


चौधरी बशीर के खिलाफ हाल ही में दो केस उनकी पत्नियों ने दर्ज कराए हैं। इनका उल्लेख इस सूची में नहीं है। कारण यह है कि ये मामले अभी पुलिस की जांच स्तर पर हैं। वहीं सांसद कठेरिया और अन्य कई भाजपा नेताओं से हाल ही में सरकार ने केस वापस ले लिए हैं। 

इनके अतिरिक्त एक मुकदमा दिल्ली का था। इसमें कठेरिया, मेयर नवीन जैन, विधायक चौधरी उदयभान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल और पूर्व मंत्री हरद्वार दूबे आरोपी थे। इन्हें बरी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें