फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मंडी पर घमासान: लिखित आश्वासन के बिना नहीं मानेंगे व्यापारी, 25 जुलाई को सिकंदरा मंडी बंद करने की चेतावनी

Mon, 20 Jul 2026 07:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की सिकंदरा मंडी में अवैध आढ़तों और फड़ों के संचालन को लेकर व्यापारियों और मंडी समिति के बीच विवाद गहरा गया है। व्यापारी अब लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाइसेंस और अवैध मंडी संचालन पर व्यापारियों और मंडी समिति में गतिरोध गहराता जा रहा है। शनिवार को अधिकारियों ने निगरानी कर अवैध को बंद कराने का भरोसा दिया था। मगर रविवार को कोई नहीं पहुंचा, इससे व्यापारियों ने लिखित आश्वासन पर ही अब आंदोलन खत्म करने की बात कही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि 24 तक बात नहीं सुलझी तो 25 को सिकंदरा मंडी बंद की जाएगी।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बसई में सज रहे अवैध आढ़त और फड़ों पर माल उतरने पर कड़ी नाराजगी जताई है। सिकंदरा मंडी के आढ़तियों के साथ उप निदेशक मंडी अनिल कुमार और मंडी सचिव अजय प्रताप सिंह ने मुलाकात की थी। व्यापारियों का कहना है कि नोटिस के बाद भी बसई में कारोबार जारी है। इससे राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

अधिकारियों ने रविवार से ही निगरानी टीम लगाने का भरोसा दिया था। साथ ही कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय मांगा। इस पर व्यापारी राजी भी हो गए। मगर रविवार को बसई मंडी में पहले की तरह कलुआ राम (लाइसेंसी) और सुल्लड़ मंडी के चारों ओर बनी अवैध आढ़तों पर माल उतरता रहा। अवैध फड़ों पर माल भी बिका।
विज्ञापन


इस पर नाराजगी जताते हुए आलू प्याज एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम दुबे ने कहा कि मंडी समिति अब लिखित रूप से कार्रवाई का आश्वासन दे, तभी व्यापारी मानेंगे। मौखिक आश्वासन का पालन नहीं किया गया। उधर, अब सोमवार को मंडी समिति उपनिदेशक से व्यापारी मुलाकात कर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें