फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीठम झील में छोड़े गए तस्करों से बरामद कछुए

Sun, 02 Mar 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
-कीठम झील आगरा में कछुओं को छुड़वाते वन विभाग के अ​धिकारी। स्रोत वन विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। वन विभाग की टीम ने शनिवार को तस्करों से 405 कछुए बरामद किए थे। रविवार को कछुओं को आगरा की कीठम झील में छुड़वाया गया। झील में छुड़वाने से पहले कछुओं को स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव उत्तर प्रदेश अनुराधा बेमुरी के निर्देश और वन संरक्षक आगरा वृत्त आगरा डाॅ. अनिल कुमार पटेल की अनुमति के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी मैनपुरी विवेकानंद दुबे ने अपनी टीम के साथ कछुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वाइल्डलाइफ एसओएस के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आदित्य एनके से परीक्षण कराने के बाद कछुओं उनके प्राकृतिकवास सुरक्षित स्थल राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा स्थित कीठम झील में छुड़वाया गया।

टीम को प्रशंसा पत्र के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा
क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेकानंद दुबे के मैनपुरी रेंज के एक वर्ष के कार्यकाल में एसटीएफ से समन्वय स्थापित कर तीसरी बार कछुओं की तस्करी को विफल कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस सफल आपरेशन के लिए उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित और क्षेत्रीय वन अधिकारी मैनपुरी संजय मल्ल ने विवेकानंद दुबे और आपरेशन में शामिल कर्मियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान करने का अनुरोध उच्चाधिकारियों से किया है। उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि वन विभाग मैनपुरी, और एसटीएफ की टीम ने इनपुट पर अच्छा कार्य कर इस आपरेशन को सफल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें