फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से चिंगारी, लाखों रुपये की गेहूं की तैयार फसल चौपट

विज्ञापन
टूंडला के गांव जटपुरा में गेहूं की खड़ी फसल से उठती आग की लपटें। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के दो गांवों में हाईटेंशन लाइन के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से कई बीघा गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

अग्निकांड की पहली घटना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गढ़ी भगवंत निवासी कपूरीदेवी पत्नी स्वर्गीय ज्ञान सिंह के खेत पर हुई। यहां ख़ड़ी गेहूं की फ़सल में खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार आपस में हवा के चलते टकरा गए। उससे उठी चिंगारी से गेंहू की फसल में आग लग गई। पल भर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर व ट्रैक्टर से फसल काटकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया, परंतु तब तक करीब तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
दूसरी घटना जटपुरा निवासी दौजीराम पुत्र हीरालाल के खेत में हुई। यहां भी बुधवार दोपहर दो बजे करीब हाईटेंशन तार के आपस में टकराने से उठी चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को दी। मौके पर फायरब्रिगेड पहुंच पाती उससे पूर्व ही आग में दौजीराम की दो बीघा की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें