फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दिव्यांगों ने किया मतदान, पहले दिन 53 ने किया मताधिकार का प्रयोग

विज्ञापन
टूंडला में मतदान करती 80 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्धा - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडला विधानसभा उपचुनाव में पोस्टल बैलट पेपर से सोमवार को पहले दिन 197 के सापेक्ष 53 वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शेष मतदाता मंगलवार व बुधवार को मतदान करेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार 80 साल से अधिक के बुजुर्ग व विकलांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट के बंदोबस्त किए हैं।
सोमवार को मतदान के लिए गठित केे गयी पांच टीमें क्षेत्र में भेजी गई। इन टीमों में प्रथम व द्वितीय मतदान अधिकारी, दो कांस्टेबिल व एक फोटोग्राफर भेजा गया। पहले दिन बुजुर्ग एवं दिव्यांग कुल 53 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगला अजब में मतदान के दौरान प्रेक्षक सीएल श्रीमाली पहुंचे। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया को देखा। टूंडला विधानसभा में ऐसे कुल 197 मतदाता हैं, जो 80 साल से अधिक व दिव्यांग हैं।
तीन दिन तक चलने वाले बुजुर्ग व दिव्यांग मतदान में पहले दिन 53 लोगों ने मतदान किया है। मंगलवार को भी टीम मतदान कराएंगी। दूसरे दिन भी यदि कोई रह जाता है तो उसे बुधवार को मतदान का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर
फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें