टूंडला मुख्य बाजार में पैदल मार्च करते आजी ए सतीश गणेश, एसएसपी सचिन्द्र पटेल व अन्य
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को आईजी ने पुलिस और पीएसी के साथ मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया और शांतिपूर्ण चुनाव का संदेश दिया।
आईजी ए. सतीश गणेश सोमवार को टूंडला पहुंचे। उन्होंने पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मुख्य बाजार होते हुए पैदल मार्च किया। उन्होंने सुभाष चौराहा से लेकर दीपा का चौराहा तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टूंडला विधानसभा का उपचुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। हर मतदाता भयमुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करे।
पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने कहा कि हर संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर लिया गया है। वहां पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। पैदल मार्च में एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर रामेंद्र कुमार शुक्ला आदि साथ रहे।