मंगलवार को टूंडला विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में मतदाताओं को अपनी पहचान प्रदर्शित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कई अन्य विकल्प दिए गए हैं।
वोटर कार्ड नहीं होने की स्थिति में मतदाता आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पैनकार्ड, स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन प्रपत्र एवं संस्थानों द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र पीठासीन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
इससे पहले सोमवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदानस्थलों पर पहुंचीं। इस सीट पर 360427 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं 558 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।