फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरानी मैनपुरी में नलकूप की बोरिंग बैठी, दो हजार घरों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुरानी मैनपुरी किला बजरिया स्थित नगर पालिका के नलकूप की बोरिंग अचानक खराब हो गई। इससे शहर के दस मोहल्लों के लगभग दो हजार घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित है। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। नलकूप ठीक होने में आठ से दस दिन लगने की संभावना है।
विज्ञापन

नलकूप के खराब होने के कारण मोहल्ला किला बजरिया, मिश्राना, पुरोहिताना, चौथियाना, बागवान, भरतवाल, नगरिया, सौतियाना, कटरा, गुलाब बाग आदि की पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। यहां पानी नाम मात्र के लिए पहुंच रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर नगर पालिका से शीघ्र नलकूप से पानी की सप्लाई शुरू कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लगे हैंडपंप भी खराब हैं, ऐसे में लोगों को जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं वहां से पानी लेना पड़ रहा है।
बुलंदशहर से बुलाए गए मिस्त्री
नलकूप की बोरिंग बैठने के बाद पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। ईओ लालचंद भारती ने बुलंदशहर से विशेषज्ञ मिस्त्री बुलाए हैं। मिस्त्रियों ने नलकूप को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा ने बताया कि मैकेनिक द्वारा जानकारी दी गई है कि नलकूप के संचालन में आठ से दस दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

नलकूप खराब होने के कारण मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। पालिका को शीघ्र पानी की सप्लाई की व्यवस्था करनी चाहिए।
सोनू सक्सेना, किला बजरिया
पालिका का कहना है कि नलकूप खराब है। दूसरों के घरों में जहां सबमर्सिबल लगे हैं वहां से मजबूरन पानी मांगना पड़ रहा है।
शाहिद, बागवान
मोहल्ले की पानी की सप्लाई बाधित चल रही है। गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण लोग परेशान हैं।
साबिर अली, बागवान
किला स्थित नलकूप के खराब होने के कारण पानी आपूर्ति पूरी प्रभावित है। मोहल्लों में जो हैंडपंप लगे हैं वो भी खराब हैं।
जितेंद्र तोमर, चौथियाना
मदारगेट स्थित नलकूप से किला बजरिया स्थित पानी की टंकी को पानी दिया जा रहा है। एक नलकूप पर दो जगह का भार होने से पानी सप्लाई की मात्रा कम हुई है। बुलंदशहर से मैकेनिक बुलाए गए हैं। शीघ्र नलकूप ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लालचंद भारती, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें