मैनपुरी। रक्षाबंधन के त्योहार पर डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए वाटर प्रूफ लिफाफे जारी किए हैं। लिफाफों से भेजी जाने वाली राखी भीगें नहीं इसके लिए वाटर प्रूफ लिफाफे डाकघरों में उपलब्ध हैं।
रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें दूर रहने वाले भाइयों को लिफाफे में राखी भेजती हैं। बारिश होने पर आमतौर पर सादा लिफाफों में रखीं राखी भीग जाती हैं। बहनों द्वारा भेजी जाने वाली राखी समय से और सुरक्षित पहुंचे इसके लिए डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफे जारी कर दिए हैं। प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि दो रंगों के वाटर प्रूफ लिफाफे की कीमत डाक विभाग ने 15 रुपये तय की है। यह सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं। संवाद