फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी फेस वन में टीएसएफ शूज के नए शोरूम का उद्घाटन

विज्ञापन
03 एडीवीटी फोटो आगरा (तेज इंटरनेशनल) - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगरा। शहर के फतेहाबाद रोड स्थित ताजनगरी फेस-1 में रविवार को टीएसएफ शूज के नए शोरूम का उद्घाटन किया गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टीएसएफ शूज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दलजीत सिंह, पत्नी नीना कथूरिया के साथ मौजूद रहे। कंपनी के उपाध्यक्ष एवं विपणन प्रमुख अरुण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि टीएसएफ शूज दशकों से गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के लिए जाना जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नया शोरूम ग्राहकों को बेहतर उत्पाद और सेवाएं देगा। श्री दलजीत ने बताया कि टीएसएफ शूज वर्ष 1962 से ग्राहकों की सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब स्पोर्ट्स जूतों जैसा आराम चमड़े के जूतों में भी उपलब्ध है। नए शोरूम में प्रीमियम रेंज पेश की गई है।

03 एडीवीटी फोटो आगरा (तेज इंटरनेशनल)- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें