सावन के पहले सोमवार को कैलाश ंमंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। अमर उजाला
- फोटो : Archive
आगरा। श्रावण मास के पहले सोमवार को आगरा के सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे लगने शुरू हो गए। शिव भक्तों ने कैलाश महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की, दीप जलाए और दर्शन-पूजन किए। यहां श्रद्धालु माथे पर चंदन का लेप भी लगवाए। कैलाश मंदिर मार्ग में जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ और प्याऊ की व्यवस्था है। यमुना किनारे शांत और सुंदर परिवेश में बसा यह मंदिर पांच हजार वर्ष पुराना है और विशेष महत्व रखता है।