फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, पब्लिक ने पीटा आरोपी

Sun, 21 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
rape and video - फोटो : demo
विज्ञापन
 हरीपर्वत क्षेत्र में शनिवार दोपहर छह साल की बच्ची को एक युवक बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया। दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका ने शोर किया तो वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

हरीपर्वत क्षेत्र की छह साल की बच्ची घर से पशुओं का चारा लेने के लिए बाजार आई थी। तभी उसे एक युवक मिला। वह उसे अपने साथ ले गया। झाड़ियों में मुंह दबाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका ने किसी तरह शोर मचाया। इससे आसपास गुजर रहे लोग पहुंच गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसने अपना नाम बल्देव बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें