फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विधवा से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 नवंबर को अकेली विधवा महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की, विरोध करने पर हाथापाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार सुनकर जब लोग एकत्र हुए तो आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह अब मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। 16 नवंबर की शाम वह भैंस का दूध निकाल रही थी, तभी गांव निवासी नामजद तीन लोग घर में घुस आए, आते ही नामजद लोगों ने विधवा के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। उसे खींच कर ले जाने लगे और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उसे परेशान करते रहते हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें