फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: हाईवे के सर्विस रोड पर ट्रक ने मचाई तबाही, एक के बाद एक...सात वाहन रौंद; कांप गए लोग

Wed, 25 Dec 2024 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा दिल्ली हाईवे के सर्विस रोड पर बेकाबू ट्रक ने जमकर तबाही मचाई। एक के बाद एक सात वाहनों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। 
 
विज्ञापन
भगवान टॉकीज पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली हाईवे के सर्विस रोड पर मंगलवार शाम खंदारी से भगवान टाकीज की तरफ गलत दिशा से जा रहा डंपर बेकाबू हो गया। दो कार, दो आटो, दो बाइक और एक स्कूटर में टक्कर मार दी। दो लोग टक्कर से डंपर की चपेट में आने से बच गए। हालांकि घायल हो गए। हादसे से अफरातफरी मच गई। रास्ते से पैदल निकलकर जा रहे लोग चीखने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची। चालक नशे की हालत में था। डंपर से निकालकर पुलिस उसे थाना न्यू आगरा ले गई। गनीमत रही कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार शाम तकरीबन 7 बजे भगवान टाकीज चाैराहे से खंदारी की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर बड़ी संख्या में वाहन निकल रहे थे। तभी खंदारी की तरफ से सर्विस रोड पर एक डंपर आया। उसकी गति भी अधिक थी। सर्विस रोड पर वाहन निकल रहे थे। डंपर ने वाहनों को चपेट में लेना शुरू कर दिया। पहले एक बाइक और आटो में टक्कर मार दी। बाइक सवार दूर गिरा, जबकि आटो में बैठी सवारियां चीखने लगीं।

इसके बावजूद चालक ने उसे रोका नहीं। एक बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा पर वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र मिलन और हरवीर परमार जा रहे थे। वह गिर गए। गनीमत रही कि डंपर के पिछले पहिये के नीचे आने से बच गए। डंपर सामने से आ रहीं दो कारों से टकरा गया। कारों में सवार लोग चीखने लगे। हादसे के बाद भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें