फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे फाटक पर ट्रक फंसा, आवागमन बाधित

Fri, 06 Jun 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गंजडुंडवारा में रेलवे क्रासिंग पर फंसा ट्रक ।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कस्बा के एटा रोड स्थित रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार की देर रात सीमेंट से भरा ट्रक अचानक खराब हो गया। इससे प्लेटफार्म नंबर एक रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। वहीं मार्ग पर ट्रक खड़ा होने से यातायात मार्ग भी बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। कस्बा के पूर्वी साइड फाटक पर समपार संख्या 221ए गंजडुंडवारा एटा रोड पर सीमेंट से भरा ट्रक बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे ट्रक खराब हो गया। इससे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 का रेलवे ट्रैक एवं सड़क यातायात मार्ग बाधित हो गया। गनीमत रही जब ट्रक खराब हुआ तो उस समय ट्रैक पर कोई ट्रेन का समय नहीं था। 2 घंटे मार्ग बाधित रहने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। चार पहिया वाहनों को मोहनपुर रोड से होकर निकाला गया। जानकारी पाकर रेल अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से ट्रक को रेलवे फाटक से हटवाया गया है। इसके बाद मार्ग में यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें