फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुरावली से ट्रक चोरी करने के बाद दिल्ली में बेचा

Tue, 22 Oct 2024 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली से ट्रक चोरी करने के बाद दिल्ली में बेचा
विज्ञापन

- खिरिया निवासी पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। गांव खिरिया से तीन लोग एक ट्रक चोरी करने के बाद दिल्ली ले गए। वहां पर ट्रक को बेच दिया। जानकारी होने के बाद पीड़ित जब ट्रक वापस लेने गया तो गाली गलौज करते हुए भगा दिया गया। न्यायालय के आदेश पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खिरिया सलेमपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में वह दिल्ली में रह रहा है। वहां मेहनत कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। वह अपना ट्रक 8 जुलाई को लेकर गांव खिरिया आए थे। 17 जुलाई की शाम को आनंद सिंह, अनिल कुमार निवासी नजफगढ खेरा नई दिल्ली ट्रक को चोरी कर दिल्ली ले गए। दोनों को ट्रक ले जाते हुए उनके परिचित लोगों ने देखा और उन्हें जानकारी दी। वह ट्रक की तलाश में दिल्ली गए और ट्रक खरीदने वाले को सारी जानकारी देते वाप करने के लिए कहा, लेकिन उसने एक न सुनी और गाली-गलौज करते हुए वहां से भगा दिया। थाने में उनकी शिकायत दर्ज नहीं गई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर कुरावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें