फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 22 Apr 2023 09:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के घिरोर मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे, रास्ते में ये हादसा हो गया। 
 
विज्ञापन
मृतक पिता-पुत्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। यहां घिरोर मार्ग पर बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया दिया है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी सत्यवीर प्रजापति (40) शनिवार को कस्बा किसी काम से गए हुए थे। उनके साथ 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक भी बाइक पर बैठा था। देर शाम वापस लौटते समय बाइक जब थाना क्षेत्र में घिरोर मार्ग पर पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा युवक कर बैठा ये गलती, लगा 16.80 लाख रुपये का झटका

मौके से भाग निकला चालक 

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाए। हादसे के बाद मृतक के परिजन में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें