आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित ईंट मंडी में जैन ट्रांसपोर्ट के सामने खड़ा ट्रक बुधवार रात अज्ञात चोरी हो गया। घटना के संबंध में वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।जयपुर हाउस निवासी आशुतोष वर्मा ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक वीरपाल सिंह बुधवार रात ट्रक को जैन ट्रांसपोर्ट के सामने खड़ा कर घर चला गया था। बृहस्केस्पतिवार की सुबह पहुंचने पर ट्रक गायब मिला। बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति ट्रक को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक और चोरों की तलाश में जुटी है। संवाद