फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विराट हिंदू सम्मेलन में एकता पर दिया जोर

Sun, 08 Feb 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सम्मेलन
विज्ञापन
इरादतनगर। सैंया क्षेत्र के गांव रहलई के डॉ.कर्ण सिंह त्यागी इंटर कॉलेज प्रांगण में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ गोपूजन से हुआ। गनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महराज ने हिंदूओं की एकता पर जोर दिया। कहा कि मौजूदा समय में हिंदू जाति और क्षेत्रवाद में बंटा हुआ है।
विज्ञापन


क्रीड़ा भारती की अखिल भारतीय प्रमुख रीना सिंह ने कहा बेटियां दो परिवारों को संवारती है। बेटियों को शिक्षित, संस्कारित और मजबूत बनाने की जरूरत है। विभाग प्रचारक रोहित ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक के बारे में जानकारी दी। इससे पहले स्वागत गान के बाद रानी लक्ष्मीबाई के नाटक की प्रस्तुति दी गई। अध्यक्षता अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णकांत त्यागी ने की। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा,चेयरमैन खेरागढ़ सुधीर गर्ग गुड्डू, मुन्ना लाल गालव, पुरुषोत्तम त्यागी, जीतेंद्र, वीरअर्जुन गुप्ता ,संतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन शशांक शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें